देश की खबरें | केरल में एंबुलेंस चालक ने किया कोविड-19 मरीज का यौन उत्पीड़न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के पथनममिट्टा में एंबुलेंस चालक ने 19 साल की एक कोविड-19 मरीज का कथित रूप से उस समय यौन उत्पीड़न किया जब युवती को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पथनमथिट्टा, छह सितंबर केरल के पथनममिट्टा में एंबुलेंस चालक ने 19 साल की एक कोविड-19 मरीज का कथित रूप से उस समय यौन उत्पीड़न किया जब युवती को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | UP: लखीमपुर में पूर्व विधायक निर्वेंद्र मिश्रा की पीट-पीटकर हत्या, बेटे की हालत गंभीर.

लड़की की मां ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस से शिकायत की जिसके आधार पर एंबुलेंस चालक नौफाल (29) को रविवार को हिरासत में ले लिया गया।

कानिवू 108 एंबुलेंस सर्विसेज ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आरोपी चालक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | Deepender Singh Hooda Corona Positive: कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी.

पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार को अरणमुला में हुई।

जांच अधिकारी ने कहा, ‘‘ पीड़िता ने अस्पताल प्रशासन को बताया और फिर अस्पताल प्रशासन ने हमें इसकी सूचना दी। उसके बाद हमने उसे हिरासत में ले लिया। हम लड़की का (बाद में) बयान लेंगे (क्योंकि वह अभी अपनी आपबीती बताने की स्थिति में नहीं है।)’’

इस लड़की को शनिवार को अडूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह और उसकी मां कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी थीं।

लड़की को बाद में जब ‘फर्स्ट लाइन’ उपचार केंद्र स्थानांतरित किया जा रहा था तब एंबुलेंस चालक ने उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट