जरुरी जानकारी | अंबुजा सीमेंट का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 51 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंबुजा सीमेंट्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वर्ष की सितंबर तिमाही में 50.51 प्रतिशत बढ़कर 803.50 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर अंबुजा सीमेंट्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वर्ष की सितंबर तिमाही में 50.51 प्रतिशत बढ़कर 803.50 करोड़ रुपये हो गया।

अंबुजा सीमेंट्स ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

उसने कहा कि वह जनवरी से दिसंबर का वित्त वर्ष मानती है। कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 533.85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी की जुलाई-सितंबर में तिमाही के दौरान परिचालन आय 1.51 प्रतिशत बढ़कर 6,169.47 करोड़ रुपये हो गयी, जो पूर्व वर्ष की समान तिमाही में 6,077.29 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़े | देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार.

कंपनी का कुल खर्च आलोच्य तिमाही में 5,144.38 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 5,400.94 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\