जरुरी जानकारी | अंबुजा सीमेंट्स ने कर्ज को लेकर एसीसी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का नॉन-डिस्पोजेबल अंडरटेकिंग’ बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, 28 सितंबर अडाणी समूह के नियंत्रण वाली अंबुजा सीमेंट्स ने अपनी अनुषंगी एसीसी लिमिटेड में अपनी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी को ‘नॉन-डिस्पोजेबल अंडरटेकिंग’ (एनडीयू) बनाया है। ऋण को लेकर गिरवी के तहत यह कदम उठाया गया है।

अंबुजा सीमेंट्स ने बुधवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कंपनी ने 26 सितंबर, 2022 को एसीसी लिमिटेड के 9.39 करोड़ से अधिक शेयरों में एक एनडीयू बनाया था।

एनडीयू शेयरों को गिरवी रखने से अलग होता है। एनडीयू के तहत कोई व्यक्ति अपने शेयर बेच सकता है जबकि गिरवी की स्थिति में शेयर की बिक्री नहीं होती है।

अडाणी समूह ने मॉरीशस की एसपीवी एंडेवर ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (ईटीआईएल) के जरिये अंबुजा और एसीसी दोनों कंपनियों का अधिग्रहण किया है।

ईटीआईएल दरअसल एक्सेंट ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (एक्सटीआईएल) के स्वामित्व वाली कंपनी है।

अडाणी समूह ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसने अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी में अपनी पूरी हिस्सेदारी 13 अरब डॉलर की गिरवी रख दी है। इससे पहले समूह ने दोनों कंपनियों के 6.5 अरब डॉलर के अधिग्रहण को पूरा किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\