जरुरी जानकारी | अमेजन भारत में प्रकृति-आधारित परियोजनाओं में 30 लाख डॉलर का शुरुआती निवेश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में प्रकृति आधारित परियोजनाओं में 30 लाख डॉलर का शुरुआती निवेश करेगी।

नयी दिल्ली, चार सितंबर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में प्रकृति आधारित परियोजनाओं में 30 लाख डॉलर का शुरुआती निवेश करेगी।

कंपनी की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, यह निवेश कंपनी के एशिया-प्रशांत में प्रकृति आधारित परियोजनाओं के लिए 1.5 करोड़ डॉलर के कोष का हिस्सा है।

बयान के अनुसार, ‘‘ एशिया-प्रशांत के लिए पहले आवंटन के तहत 30 लाख डॉलर का इस्तेमाल भारत में प्रकृति-आधारित परियोजनाओं में निवेश के लिए किया जाएगा। अपनी पहली परियोजना के लिए अमेजन पश्चिमी घाट में समुदायों तथा संरक्षण प्रयासों का समर्थन करने के लिए सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ स्टडीज (सीडब्ल्यूएस) के साथ काम करेगी, जो भारत की सभी वन्यजीव प्रजातियों में से 30 प्रतिशत से अधिक का ‘निवास’ है। वहां दुनिया में सबसे अधिक एशियाई हाथी तथा बाघ पाए जाते हैं।’’

अमेजन सीडब्ल्यूएस को ‘‘वाइल्ड कार्बन’’ कार्यक्रम स्थापित करने में मदद के लिए 10 लाख डॉलर भी देगी। इससे 10,000 किसानों को औषधीय पेड़ लगाने और उनके रखरखाव में सहायता मिलेगी।

वहनीयता (सस्टेनेबिलिटी) के लिए अमेजन की वैश्विक उपाध्यक्ष कारा हर्स्ट ने कहा, ‘‘एशिया-प्रशांत क्षेत्र विशाल वन तथा समृद्ध तटीय वातावरण का घर है, लेकिन साथ ही यह जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता हानि और भूमि क्षरण के प्रति भी अत्यधिक संवेदनशील है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ क्षेत्र को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचाने और जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए हमें बड़े पैमाने तथा स्थानीय स्तर पर कार्रवाई करने जरूरत है और हम दोनों में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

सीडब्ल्यूएस की कार्यकारी निदेशक कृति कारंत ने कहा, ‘‘ अमेजन की मदद से एक ऐसे कार्यक्रम की योजना बनाने और निर्माण करने में मदद मिलेगी जो लंबे समय तक बना रहेगा। किसानों को उन पेड़ों का चयन करने में अग्रिम सहायता मिलेगी जो उनकी आजीविका तथा वन्य जीवन दोनों के लिए उपयोगी है, साथ ही उन्हें तकनीकी सहायता, कृषि वानिकी प्रशिक्षण और खराब पौधों को दोबारा लगाने में भी मदद मिलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू