देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा : 22 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ मंदिर में मंगलवार को 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

श्रीनगर, दो जुलाई दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ मंदिर में मंगलवार को 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

इसके साथ ही 52 दिनों की वार्षिक अमरनाथ यात्रा के शुरूआती चार दिनों में, गुफा मंदिर में बर्फ से निर्मित शिवलिंग के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या बढ़कर 74 हजार के आंकड़े को पार कर गई।

अधिकारियों ने बताया, ''मंगलवार को 22,715 श्रद्धालु‍ओं ने अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए।''

बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों में 16,973 पुरुष, 3,775 महिलायें, 315 साधु और छह साध्वी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 1,227 से अधिक सुरक्षाकर्मियों और 419 बच्चों ने भी बाबा बर्फानी के दर्शन किये।

अधिकारियों के अनुसार, पहले चार दिनों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या अब 74,696 हो गई है।

वार्षिक तीर्थयात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड