देश की खबरें | विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले अमित शाह से मिले अमरिंदर सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 10 मार्च को आने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, सात मार्च पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 10 मार्च को आने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

पंजाब विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर लड़ने वाले सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने शाह से विभिन्न मुद्दों पर सामान्य चर्चा की।

उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है।

सिंह ने कहा, ‘‘मैंने अमित शाह से मुलाकात की और पंजाब के बारे में सामान्य चर्चा की। मेरी पार्टी और भाजपा गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। देखते हैं कि क्या होता है।’’

उन्होंने कहा कि वह कोई राजनीतिक पंडित नहीं हैं।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने भी शाह से मुलाकात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी