देश की खबरें | अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को दोपहर भोज पर आमंत्रित किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 24 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को बुधवार को दोपहर भोज पर आमंत्रित किया है। इससे संकेत मिलता है कि पूर्व क्रिकेटर और मुख्यमंत्री के बीच सुलह होने की संभावना है।

सिद्धू ने पिछले साल अहम मंत्रालय वापस लिए जाने के बाद राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़े | Delhi: छेड़छाड़ से तैयार अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पैसे ऐंठने के आरोप, 2 गिरफ्तार.

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने ट्वीट किया कि उम्मीद है कि दोनों नेता राज्य और राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा करेंगे।

मीडिया सलाहकार ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने सिद्धू को बुधवार को दोपहर भोज पर आमंत्रित किया है। भोज पर दोनों नेताओं के राष्ट्रीय और राज्य की राजनीति पर चर्चा करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 431 नए केस, 10 की मौत: 24 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच तनाव पिछले साल मई में तब सार्वजनिक हो गया था जब मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक पर आरोप लगाया था कि वह स्थानीय शासन विभाग को संभालने में सक्षम नहीं हैं और दावा किया था कि इस वजह से 2019 के लोकसभा चुनाव में शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा।

मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद सिद्धू कांग्रेस की सभी गतिविधियों से दूर रह रहे थे।

कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने सिद्धू से अमृतसर में उनके आवास पर मुलाकात की थी जिसके बाद वह पिछले महीने मोगा में हुई कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली में दिखे थे। यह रैली केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)