देश की खबरें | अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को चाय पर बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को चाय पर बैठक की । समझा जाता है कि उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल में उनकी (सिद्धू की) वापसी पर चर्चा की।

चंडीगढ़, 17 मार्च पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को चाय पर बैठक की । समझा जाता है कि उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल में उनकी (सिद्धू की) वापसी पर चर्चा की।

कांग्रेस विधायक सिद्धू की राज्य मंत्रिमंडल में वापसी की अटकलों के बीच चंडीगढ़ के समीप मुख्यमंत्री के फार्म हाउस पर करीब 40 मिनट तक उनके बीच यह बैठक चली। सिद्धू ने मुख्यमंत्री द्वारा अहम विभाग वापस ले लिये जाने के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने ट्विटर पर दोनों नेताओं के एक साथ फोटो साझा किया जो उनके बीच संबंधों में सुधार आने का संकेत है।

समझा जाता है कि इस बैठक में अमृतसर पूर्व के विधायक की मंत्रिमंडल में वापसी पर चर्चा हुई। लेकिन इस बारे में अबतक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सिद्धू पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के साथ मोहाली के सिसवान में इस फार्महाउस पर गये थे।

उनसे जब स्थानीय निकाय विभाग वापस ले लिया गया था तब उन्होंने 2019 में मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। पिछले कुछ समय से दोनों नेताओं के बीच संबंध ठीक नहीं थे।

तब से उन दोनों के बीच यह दूसरी बैठक है। पहली बैठक नवंबर में हुई थी और इसे मुख्यमंत्री द्वारा संबंध सुधारने की दिशा में उठाये गये एक कदम के रूप में देखा गया था।

पार्टी नेताओं ने बताया कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व सिद्धू को उनके इस्तीफे के बाद से ही पुनर्वास की कोशिश में जुटा है।

पंजाब मामलों के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत उन्हें अहम पद देने पर दबाव बना रहे हैं। सिद्धू दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिले थे।,

वैसे सिद्ध को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की की भी चर्चा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड