जरुरी जानकारी | एलाइड ब्लेंडर्स ने मैन्शन हाउस, सेवॉय क्लब ब्रांड के लिए वैश्विक अधिकार हासिल किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू एल्कोबेव फर्म एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) ने 'मैन्शन हाउस' और 'सेवॉय क्लब' ब्रांड के लिए वैश्विक अधिकार प्राप्त किए हैं।

नयी दिल्ली, 11 जून घरेलू एल्कोबेव फर्म एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) ने 'मैन्शन हाउस' और 'सेवॉय क्लब' ब्रांड के लिए वैश्विक अधिकार प्राप्त किए हैं।

एबीडी के निदेशक मंडल ने मंगलवार को आयोजित बैठक में सिंगापुर स्थित यूटीओ एशिया प्राइवेट लिमिटेड (यूटीओ एशिया) की 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।

एक ‘पक्का लेनदेन दस्तावेज’ निष्पादित किया गया है और अधिग्रहण तत्काल प्रभाव से संपन्न हुआ है।

यूटीओ एशिया, जो अब एबीडी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी बन गई है, 'मैन्शन हाउस' और 'सेवॉय क्लब' ब्रांड में दुनिया भर के अधिकारों और शीर्ष हित की मालिक है।

हालांकि, इस सौदे में सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, फिलिपीन, थाइलैंड, कंबोडिया, वियतनाम, लाओस, चीन और म्यांमा जैसे कुछ क्षेत्र शामिल नहीं हैं।

मुंबई स्थित इस कंपनी ने कहा, ‘‘इस सौदे का उद्देश्य इन क्षेत्रों में एबीडी की स्थिति को मजबूत करना, ब्रांड की उपस्थिति को बढ़ाना और विकास को सुविधाजनक बनाना है।’’ यह कंपनी स्टर्लिंग रिजर्व, ऑफिसर्स चॉइस और ऑफिसर्स चॉइस ब्लू जैसे लोकप्रिय ब्रांड की मालिक है।

अधिग्रहण लागत के बारे में, एबीडी ने कहा, ‘‘इस अधिग्रहण का कुल मूल्य 12.25 लाख यूरो (लगभग 11.92 करोड़ रुपये) है। इसमें स्टॉम्प शुल्क और लेवी शामिल नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड