देश की खबरें | एलेनाबाद उपचुनाव: हरियाणा के पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा कांग्रेस में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा 30 अक्टूबर को एलेनाबाद विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में लौट आए।

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर हरियाणा के पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा 30 अक्टूबर को एलेनाबाद विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में लौट आए।

नेहरा 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में चले गये थे लेकिन सोमवार को वह सिरसा में कांग्रेस में शामिल हो गए। उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार पवन बेनीवाल के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी थी।

नेहरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस महासचिव तथा हरियाणा मामलों के प्रभारी विवेक बंसल की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गये।

दूसरी तरफ, सिरसा जिले में कांग्रेस से जुड़े रहे रमेश भादू मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में सत्तारूढ़ दल भाजपा में शामिल हो गये।

इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जनवरी में विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी जिसके बाद एलेनाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। चौटाला फिर से मैदान में हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष और विधायक गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा को भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया है। गोविंद हाल में भाजपा में शामिल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\