देश की खबरें | 'आतंकवादी संबंधों' को लेकर आरोप: कांग्रेस ने भाजपा से अपनी चुप्पी तोड़ने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘‘आतंकवादियों के साथ संबंध’’ रखने का आरोप लगाते हुए शनिवार को उसकी कड़ी आलोचना की और उसके नेतृत्व से यह बताने का आग्रह किया कि देशभर में हाल की कुछ घटनाओं में उनके कार्यकर्ताओं के राष्ट्र-विरोधी लोगों के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध क्यों पाये गये।

तिरुवनंतपुरम, नौ जुलाई कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘‘आतंकवादियों के साथ संबंध’’ रखने का आरोप लगाते हुए शनिवार को उसकी कड़ी आलोचना की और उसके नेतृत्व से यह बताने का आग्रह किया कि देशभर में हाल की कुछ घटनाओं में उनके कार्यकर्ताओं के राष्ट्र-विरोधी लोगों के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध क्यों पाये गये।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रवक्ता दासोजू श्रवण ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में पूछा कि अगर देश की सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता खुद ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं, तो देश की जनता और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने वाला कौन है।

राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी की बर्बर हत्या सहित हाल के कई जघन्य अपराधों की ओर संकेत करते हुए, कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाओं के आरोपियों का भाजपा के साथ संबंध उजागर हो गया है, लेकिन पार्टी नेतृत्व चुप्पी साधे हुए है।

श्रवण ने कहा, ‘‘अगर एक सत्तारूढ़ पार्टी, वह भी एक स्वयंभू राष्ट्रवादी और देशभक्त पार्टी, ... आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ी हुई है, तो हम सभी खतरे में हैं ... देश खतरे में है ... लोग खतरे में हैं और हम सभी के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम भाजपा से सीधे सवाल पूछें कि यह साठगांठ क्यों है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक स्वयंभू देशभक्त पार्टी होने के नाते, भाजपा का आतंकवादियों के साथ गठजोड़ क्यों है और वह अपना मुंह क्यों नहीं खोलती है।’’

कांग्रेस आतंकवाद के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के लिए शनिवार को देश के 22 शहरों में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर रही है।

कांग्रेस का आरोप है कि उदयपुर में एक दर्जी की जघन्य हत्या के दो आरोपियों में से एक भाजपा का सदस्य है तथा जम्मू-कश्मीर में हाल में गिरफ्तार एक आतंकवादी का संबंध भी भाजपा से है।

भाजपा ने इस आरोप को खारिज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\