देश की खबरें | इलाहाबादिया विवाद: ‘यूट्यूबर’ आशीष चंचलानी ने उच्चतम न्यायालय से प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘यूट्यूबर’ आशीष चंचलानी ने एक ऑनलाइन शो में कथित तौर पर अश्लीलता को बढ़ावा देने के मामले में गुवाहाटी में दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने या मुंबई स्थानांतरित करने का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।
नयी दिल्ली, 20 फरवरी ‘यूट्यूबर’ आशीष चंचलानी ने एक ऑनलाइन शो में कथित तौर पर अश्लीलता को बढ़ावा देने के मामले में गुवाहाटी में दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने या मुंबई स्थानांतरित करने का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।
चंचलानी असम में दर्ज मामले में नामजद व्यक्तियों में से एक हैं, जिसमें ‘पॉडकास्टर’ रणवीर इलाहाबादिया यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के कारण मुख्य आरोपी हैं।
याचिका को शुक्रवार को न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
अधिवक्ता मंजू जेटली द्वारा दायर याचिका में चंचलानी ने असम के गुवाहाटी में साइबर थाने में दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया है।
याचिका में कहा गया है, “साइबर पुलिस स्टेशन पुलिस आयुक्तालय, गुवाहाटी अपराध शाखा, असम में दर्ज प्राथमिकी संख्या 03/2025 रद्द की जाए।”
यूट्यूबर ने वैकल्पिक रूप से, इस प्राथमिकी को मुंबई पुलिस थाने नोडल साइबर, मुंबई में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)