देश की खबरें | मिजोरम में राज्यसभा की एक सीट के लिये सभी तीनों उम्मीदवारों नामांकन पत्र वैध पाये गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में राज्यसभा की एक मात्र सीट के लिये तीनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्र बुधवार को जांच में वैध पाये गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आइजोल, 10 जून मिजोरम में राज्यसभा की एक मात्र सीट के लिये तीनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्र बुधवार को जांच में वैध पाये गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
संसद के उच्च सदन के लिये 19 जून को होने जा रहे इस चुनाव में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) से के. वनलालवेना, जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) से बी लालछनजोवा और कांग्रेस से डॉ लल्लीनछुंगा उम्मीदवार हैं।
विधानसभा आयुक्त एवं सचिव एच लालरीनवमा ने बताया कि चुनाव आयोग और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस बात से अवगत करा दिया गया है कि सभी नामांकन पत्र जांच में वैध पाये गये हैं।
वह निर्वाचन अधिकारी भी हैं। उन्होंने बताया कि 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिये तैयारियां जारी हैं।
उन्होंने बताया कि मतगणना 19 जून को शाम पांच बजे होगी।
चालीस सदस्यीय राज्य विधानसभा में एमएनएफ के 27, जेडपीएम के सात, कांग्रेस के पांच और भाजपा के एक विधायक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)