नोएडा (उत्तर प्रदेश), 18 अगस्त जमीन, मकान के विकास से जुड़ी कंपनी सुपरटेक ने मंगलवार को कहा कि उसने रेरा (रीयल एस्टेट नियामकीय प्राधिकरण) में की गयी शिकायतों के छह महीने में निपटान के लिये विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें उन घरों को खरीदारों को सौंपा जाना शामिल है, जिसमें देरी हुई है।
सुपरेटक ने कहा कि कुल 864 शिकायतों में से उसने ‘लॉकडाउन’ हटने के बाद 334 मामलों का निपटान कर दिया है। इसके तहत शिकायतकर्ताओं को या तो दूसरे फ्लैट दिये गये या फिर उन्हें क्षतिपूर्ति दी गयी।
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘सुपरेटक शेष 530 शिकायतों के निपटान के लिये हर महीने 100 मामलों को सुलझाएगी। जो भी शिकायतें हैं, उनका निपटारा अगले छह महीने में कर दिया जाएगा।’’
सुपरटैक समूह के चेयरमैन आर के अरोड़ा ने कहा कि श्रमिकों और अन्य सामग्री की कमी के कारण पिछले छह महीने में निर्माण कार्य धीमा रहा।
यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.
उन्होंने कहा कि प्रतिकूल स्थिति के बावजूद कंपनी हाल के महीनों में 536 मकानों की डिलिवरी की है।
अरोड़ा ने कहा, ‘‘सुपरटेक सभी खरीदारों को जल्दी ही फ्लैट के कब्जे देने को लेकर प्रतिबद्ध है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY