खेल की खबरें | सभी राज्य इकाइयों को घरेलू खिलाड़ियों का भी सम्मान करना चाहिए: युवराज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने मंगलवार को यहां पंजाब क्रिकेट संघ द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद कहा कि राज्य इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय के साथ घरेलू पूर्व क्रिकेटरों की उपलब्धियों की भी सराहना की जानी चाहिये।

मोहाली, 20 सितंबर भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने मंगलवार को यहां पंजाब क्रिकेट संघ द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद कहा कि राज्य इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय के साथ घरेलू पूर्व क्रिकेटरों की उपलब्धियों की भी सराहना की जानी चाहिये।

लगभग दो दशक तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद 40 साल के इस दिग्गज हरफनमौला ने 2019 में संन्यास ले लिया था।

वह मंगलवार को यहां के पीसीए (पंजाब क्रिकेट संघ) स्टेडियम आये। घरेलू मैचों में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने हुए उन्होंन इस स्टेडियम में कई मैच खेले हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 मुकाबले के दौरान युवराज और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के नाम पर दो दर्शक दीर्घाओं का अनावरण किया गया।

भारत को 2011 विश्व चैंपियन बनाने वाले नायकों में शामिल रहे युवराज यहां बीसीसीआई का ‘ब्लेजर’ पहन कर बाये थे। उन से जब इस ‘ब्लेजर’ के बारे में पूछा गया तो वह भावुक हो गये।

उन्होंने कहा, ‘‘ पीसीए स्टेडियम में इस तरह वापस आकर अच्छा लग रहा है। मैं पहली बार अपने स्टेडियम में बीसीसीआई का ब्लेजर पहन रहा हूं। मेरे पूर्व संघ द्वारा बुलाए जाने पर बहुत अच्छा लग रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पीसीए के नये अध्यक्ष गुलजारी इंदर चहल खुद एक क्रिकेटर थे। वह घरेलू हो या अंतरराष्ट्रीय पूर्व क्रिकेटरों को सम्मानित करने के महत्व को जानते हैं। घरेलू खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाना चाहिये।’’

पीसीए ने दर्शक दीर्घा के अनावरण के मौके पर पंजाब के पूर्व क्रिकेटरों भारती विज, महेश इंदर सिंह, भारत के वर्तमान चयनकर्ता हरविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह सीनियर और भारत के मौजूदा बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को भी सम्मानित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी