जरुरी जानकारी | सोयाबीन डीगम पर आयात शुल्क कम किये जाने की अफवाह से तेल तिलहन बाजार में चौतरफा गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोयाबीन डीगम पर आयात शुल्क कम होने संबंधी अफवाह फैलने से बुधवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोयाबीन, कच्चा पॉम तेल सहित (सीपीओ) सहित लगभग सभी तेल तिलहन में चौतरफा गिरावट देखी गई।

नयी दिल्ली, दो दिसंबर सोयाबीन डीगम पर आयात शुल्क कम होने संबंधी अफवाह फैलने से बुधवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोयाबीन, कच्चा पॉम तेल सहित (सीपीओ) सहित लगभग सभी तेल तिलहन में चौतरफा गिरावट देखी गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्टॉक कम होने और जाड़ों में मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए हालांकि, सरसों तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

सूत्रों ने कहा कि अफवाह से जो शिकागो एक्सचेंज आरंभिक कारोबार में 1.5 प्रतिशत नीचे चल रहा था, वह अचानक आधा प्रतिशत तेज हो गया। सोयाबीन डीगम में गिरावट को देखते हुए सोयाबीन के बाकी तेलों में भी गिरावट रही।

सूत्रों ने कहा कि बाजार में अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ाई से निपटा जाना चाहिये। ऐसे समय जब म.प्र., महाराष्ट्र और राजस्थान में सोयाबीन की आवक चल रही है। ऐसी अफवाहों से किसानों को नुकसान होता है और उन्हें अपने उत्पाद कम कीमत पर बेचने पड़ जाते हैं।

यह भी पढ़े | WhatsApp OTP Scam: व्हाट्सऐप ओटीपी स्कैम क्या है? धोखेबाजों से कैसे करें खुद का बचाव.

मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत की गिरावट आने से भी सीपीओ सहित पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट रही।

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,225 - 6,275 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,415- 5,465 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,130 - 2,190 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,880 - 2,030 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,000 - 2,110 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,500 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,200 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 10,200 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,680 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,000 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 10,200 रुपये।

पामोलीन कांडला- 9,450 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,550 - 4,600 लूज में 4,385 -- 4,415 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड