देश की खबरें | बिहार में राजग के सभी घटक दल मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे: चिराग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक साल से भी कम समय में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दल एक साथ ‘मिलकर’ लड़ेंगे।

पटना, नौ जनवरी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक साल से भी कम समय में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दल एक साथ ‘मिलकर’ लड़ेंगे।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष पासवान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

पत्रकारों ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए आये इस प्रस्ताव के बारे में पूछा कि ‘हमारे दरवाजे (नीतीश के लिए) खुले हैं।

हाजीपुर के सांसद पासवान ने कहा, "कुछ लोग राजग में दरार पैदा करने का सपना देख रहे हैं। लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। राजग का कोई भी सहयोगी विपक्षी गठबंधन के साथ नहीं जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "बिहार में राजग के सभी पांच सहयोगी दल विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे और (243 सदस्यीय बिहार विधानसभा की) 225 से अधिक सीट जीतेंगे।"

गौरतलब है कि बिहार में राजग में मुख्यमंत्री की पार्टी जनतादल यूनाइटेड (जदयू), भाजपा, लोजपा(रा0 वि0), केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

पिछले महीने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जब एक निजी समाचार चैनल के साथ एक साक्षात्कार के दौरान जब यह पूछा गया कि क्या राजग बिहार में महाराष्ट्र जैसी रणनीति अपनाएगा जहां वह मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए बिना चुनाव में उतरा और भारी जीत हासिल की तब पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने जवाब दिया था, ‘‘हम एक साथ बैठेंगे और इस मुद्दे पर निर्णय लेंगे। एक बार जब हम निर्णय ले लेंगे, तो हम आपको बताएंगे ।’’

शाह के इस गोलमोल जवाब से यहां के राजनीतिक हलकों में कुमार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं । कुमार करीब दो दशकों से मुख्यमंत्री पर आसीन हैं।

प्रसाद ने हाल में एक स्थानीय समाचार चैनल के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कहा था, "हमारे दरवाजे (नीतीश के लिए) खुले हैं। उन्हें भी अपने दरवाजे खोल देने चाहिए। इससे दोनों तरफ के लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी।"

हालांकि, प्रसाद के पुत्र और उनके उत्तराधिकारी माने जाने वाले तेजस्वी यादव ने अपने पिता की टिप्पणियों पर सफाई देते हुए दावा किया कि राजद सुप्रीमो ने केवल मीडिया की जिज्ञासा को संतुष्ट करने का प्रयास किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड