देश की खबरें | एमवीए के चारों उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे : नाना पटोले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सभी चार उम्मीदवार आगामी राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।

शिरडी (महाराष्ट्र), एक जून कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सभी चार उम्मीदवार आगामी राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।

कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ एमवीए गठबंधन का एक घटक दल है, जिसमें शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी शामिल हैं।

महाराष्ट्र की छह राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होगा।

एमवीए ने चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने तीन नेताओं को राज्यसभा चुनाव के लिए नामित किया है।

शिरडी में संवाददाताओं से बात करते हुए नाना पटोले ने उत्तर प्रदेश के निवासी और पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रमुख इमरान प्रतापगढ़ी की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस के भीतर असंतोष पर पूछे गए सवालों को टाल दिया।

पटोले ने कहा, “ मैंने इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा नामांकन दाखिल करने के दिन ही कहा था कि एमवीए के सभी चारों उम्मीदवार विजयी होंगे। हमारे पास पर्याप्त संख्याबल मौजूद है।”

कांग्रेस ने पिछले महीने राजस्थान के उदयपुर शहर में आयोजित पार्टी के 'चिंतन शिविर' की तर्ज पर बुधवार को महाराष्ट्र के शिरडी में 'नव संकल्प कार्यशाला' की शुरुआत की।

दरअसल, इमरान प्रतापगढ़ी को चुनाव मैदान में उतारने के कांग्रेस के फैसले से पार्टी के भीतर ही असंतोष है। प्रतापगढ़ी महाराष्ट्र से नहीं हैं। प्रतापगढ़ी की उम्मीदवारी के विरोध में कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के महासचिव आशीष देशमुख ने इस्तीफा दे दिया था।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने महाराष्ट्र से मुकुल वासनिक को उम्मीदवार बनाए जाने का सुझाव दिया था। मुकुल वासनिक राजस्थान से चुनाव लड़ रहे हैं।

कुछ नेताओं ने ट्विटर पर पार्टी के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की थी। पटोले ने कहा कि कांग्रेस के भीतर लोकतंत्र है और उसी के तहत यह फैसला लिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि उदयपुर में चिंतन शिविर के दौरान लिए गए 'एक व्यक्ति एक पद' के पार्टी के फैसले का पालन करते हुए 40-50 पदाधिकारियों ने कांग्रेस के विभिन्न पदों से इस्तीफा दे दिया है।

शिवसेना ने संजय राउत और संजय पवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वरिष्ठ नेता अनिल बोंडे और धनंजय महादिक को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू