देश की खबरें | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को तेजी से पूरा करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे : गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को तेजी से पूरा करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को तेजी से पूरा करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

गडकरी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि परियोजना की कुल लंबाई में से, 350 किलोमीटर का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है और 825 किलोमीटर के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि शेष 163 किलोमीटर लंबाई के लिए बोलियां प्राप्त व आमंत्रित की गई हैं और शेष कार्यों को चालू वित्त वर्ष में सौंपे जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पूरे गलियारे को पूरा करने की लक्षित तिथि जनवरी 2023 है।

उन्होंने कहा कि चल रहे पैकेज में, जारी कोविड महामारी के कारण कुछ गिरावट है और परिरयोजना को तेजी से पूरा करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

गडकरी ने एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अभी 2,507 किलोमीटर की लंबाई वाले 7 एक्सप्रेसवे का कार्यान्वयन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि 2,507 किलोमीटर में से 440 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने कोविड महामारी के कारण राहत प्रदान करने के लिए तीन जून, 2020 को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांच लाख या इससे अधिक आबादी वाले शहरों के 50 किलोमीटर की परिधि के भीतर सर्विस सड़क की ऊपरी सतह पर भी प्लास्टिक अपशिष्ट के अनिवार्य उपयोग के लिए दिशानिर्देश जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\