ताजा खबरें | शिवाजी महाराज से जुड़े सभी क्षेत्रों को भारत गौरव सर्किट से जोड़ा जाएगा: वैष्णव

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज से संबंधित सभी क्षेत्रों को ‘भारत गौरव सर्किट ट्रेन’ से जोड़ा जाएगा।

नयी दिल्ली, 19 मार्च रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज से संबंधित सभी क्षेत्रों को ‘भारत गौरव सर्किट ट्रेन’ से जोड़ा जाएगा।

रेल मंत्री ने प्रश्नकाल में शिवसेना के अरविंद सावंत के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए यह बात कही।

सावंत ने सरकार की ‘भारत गौरव ट्रेन’ नीति की सराहना करते हुए कहा कि इसमें रामायण यात्रा, दक्षिण भारत यात्रा, गर्वी गुजरात यात्रा समेत अनेक तीर्थ स्थलों की यात्राएं शामिल हैं।

उन्होंने पूछा कि क्या गर्वी गुजरात की तरह गर्वी महाराष्ट्र के विचार को ध्यान में रखते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े सभी किलों को ‘भारत गौरव’ सर्किट से जोड़ने का कोई विचार है ?

उत्तर में वैष्णव ने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए अत्यंत गौरव हो रहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज से संबंधित सभी क्षेत्रों को ‘भारत गौरव सर्किट ट्रेन’ से जोड़ा जाएगा।’’

भारतीय रेलवे ने 23 नवंबर 2021 को 'भारत गौरव ट्रेन' नीति जारी की, जिसका उद्देश्य पर्यटक सर्किट ट्रेनों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थलों को प्रदर्शित करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी