देश की खबरें | अलीगढ़ : एक व्यक्ति की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत के बाद हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दो परिवारों के बीच झड़प के बाद पुलिस द्वारा ले जा रहे एक व्यक्ति की कथित तौर पर पुलिस की गाड़ी में सवार होने के बाद शनिवार को मौत हो गयी। इस घटना के बाद जिले के चंदौस थाने में आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया।

अलीगढ़, 30 अप्रैल उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दो परिवारों के बीच झड़प के बाद पुलिस द्वारा ले जा रहे एक व्यक्ति की कथित तौर पर पुलिस की गाड़ी में सवार होने के बाद शनिवार को मौत हो गयी। इस घटना के बाद जिले के चंदौस थाने में आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया।

सगीर (55) के रूप में पहचाने गए पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि शनिवार को पुलिस हिरासत में उसकी मौत हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने संवाददाताओं को बताया कि गांव जमुका में शनिवार की सुबह उस समय हंगामा हुआ, जब पड़ोसी बुलंदशहर जिले के सगीर के बेटे के ससुराल के कुछ लोग गांव आए और उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई।

उन्होंने बताया कि सगीर के परिवार और उसके बेटे के ससुराल वालों के बीच नोकझोंक हिंसा में तब्दील हो गई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को रवाना किया गया।

उन्होंने कहा कि सगीर के बेटे और उसके ससुराल वालों के बीच घरेलू विवाद के चलते तनाव पैदा हो गया था। नैथानी ने बताया कि पुलिस सगीर को अस्पताल ले गई, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच और स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक (नगर) सहित दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गांव भेजा गया है।

एसएसपी ने यह भी कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच