देश की खबरें | अपने साथी शमी के अलावा बुमराह और सिराज से सीख लेना चाहते हैं एलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले 24 महीनों के दौरान क्लब क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सफर पूरा करने वाले आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पदार्पण के लिये तैयार हैं जहां से वहां कुछ नयी सीख हासिल करना चाहते हैं।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर पिछले 24 महीनों के दौरान क्लब क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सफर पूरा करने वाले आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पदार्पण के लिये तैयार हैं जहां से वहां कुछ नयी सीख हासिल करना चाहते हैं।

आस्ट्रेलिया के अपने साथी रिले मेरेडिच की जगह पंजाब किंग्स की टीम में चुने गये एलिस अपने साथी और पसंदीदा गेंदबाज मोहम्मद शमी से कुछ सीख लेना चाहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस दौरान वह यार्कर करने में माहिर जसप्रीत बुमराह और आक्रामक मोहम्मद सिराज से भी गेंदबाजी को लेकर बात करने में सफल रहेंगे।

एलिस ने दुबई से पीटीआई से कहा, ‘‘आस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाना सपना साकार होने जैसा था… और हां मैंने इसका (आईपीएल में खेलने) भी सपना देखा था।’’

एलिस ने बांग्लादेश में अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ही हैट्रिक बनायी जिसके बाद उन्हें आईपीएल के बाद यूएई में ही होने वाले टी20 विश्व कप के लिये आस्ट्रेलिया टीम के रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया। उन्हें डेथ ओवरों का विशेषज्ञ माना जाता है।

एलिस ने कहा, ‘‘मैंने वास्तव में (आईपीएल में) खेलने की उम्मीद नहीं लगायी थी। मैं अब सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने के लिये तैयार हूं क्योंकि यह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 टूर्नामेंट है। यह बेहद कड़ा होगा लेकिन मैं तैयार हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मोहम्मद शमी से बात करने को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं। मैंने अभी तक उनसे बात नहीं की लेकिन वह मेरे पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक हैं। ’’

अन्य टीमों के खिलाड़ियों के बारे में एलिस ने कहा, ‘‘बुमराह निश्चित तौर पर सभी प्रारूपों में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है। यदि मुझे मौका मिलता है तो मैं उनसे सीख लेने की कोशिश करूंगा। वह दुनिया में यार्कर करने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिराज से भी सीखना चाहूंगा। मुझे उनकी आक्रामकता और ऊर्जावान बने रहना पसंद है। यह ऐसा है जिसे मैं आत्मसात करने की कोशिश करूंगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\