जरुरी जानकारी | ओपेक के महासचिव के रूप में अल-गेज ने पदभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अल-गेज को जनवरी में ही ओपेक के अगले महासचिव के तौर पर चुन लिया गया था। उन्हें एक अगस्त को अपना पदभार ग्रहण करना था।

अल-गेज को जनवरी में ही ओपेक के अगले महासचिव के तौर पर चुन लिया गया था। उन्हें एक अगस्त को अपना पदभार ग्रहण करना था।

उन्होंने महासचिव के तौर पर मोहम्मद सनुसी बरकिंदो की जगह ली है जिनकी तीन हफ्ते पहले मृत्यु हो गई थी। तेल उद्योग के पक्ष में दलीलें देने के कुछ घंटे बाद ही बरकिंदो का अपने देश नाइजीरिया में निधन हो गया था।

अल-गेज के पास तेल उद्योग का बहुत लंबा अनुभव है। कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के प्रमुख रहते हुए उन्होंने कुवैत के छह पेट्रोलियम मंत्रियों के साथ काम किया। इस तरह वह ओपेक के लिए एक जाने-पहचाने चेहरे हैं।

ओपेक की तरफ से जारी एक बयान में अल-गेज के व्यापक अनुभव का जिक्र किया गया। इसमें अल-गेज ने कहा कि सभी सदस्य देशों और साझेदारों के साथ मिलकर काम करने का उन्हें इंतजार है।

एपी प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\