देश की खबरें | अक्षय कुमार ने यूट्यूबर को भेजा मानहानि नोटिस, 500 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता अक्षय कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ''झूठे और बेबुनियाद आरोप'' लगाने पर बिहार के एक यूट्यूबर को मानहानि नोटिस भेजकर 500 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 19 नवंबर अभिनेता अक्षय कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ''झूठे और बेबुनियाद आरोप'' लगाने पर बिहार के एक यूट्यूबर को मानहानि नोटिस भेजकर 500 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।

कुमार ने कानूनी मामलों से जुड़ी कंपनी ‘आई सी लीगल’ के जरिए 17 नवंबर को भेजे गए नोटिस में कहा है कि राशिद सिद्दीकी ने अपने यूट्यूब चैनल ‘एफ एफ न्यूज’ पर उनके खिलाफ कई अपमानजनक, निंदात्मक और आपत्तिजनक वीडियो डाले।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में पर्यटन की गाथा का प्रचार-प्रसार करेंगी महिला बाइकर्स.

अभिनेता ने यूट्यूबर को बिना शर्त माफी मांगने और अपने चैनल से आपत्तिजनक वीडियो हटाने को कहा है। मुंबई पुलिस यूट्यूबर के खिलाफ एक अन्य मानहानि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘हमारे (मुवक्किल) का मानना है कि क्योंकि आपके (सिद्दीकी) शर्मनाक, अपमानजनक और आपत्तिजनक वीडियो की वजह से उन्हें मानसिक आघात और प्रतिष्ठा की हानि समेत भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है, लिहाजा आपको 500 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा गया है।’’

यह भी पढ़े | Janta Curfew: कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते अहमदाबाद में कल से जनता कर्फ्यू, रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा प्रभावी.

इसमें कहा गया है, ‘‘वीडियो में हमारे मुवक्किल (कुमार) पर कई झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं, जैसे कि उन्होंने (अभिनेत्री) रिया चक्रवर्ती की कनाडा भागने में मदद की और हमारे मुवक्किल ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में चर्चा के लिए (महाराष्ट्र के मंत्री) आदित्य ठाकरे और मुंबई पुलिस आयुक्त के साथ गुपचुप बैठकें कीं।’’

नोटिस में कहा गया है कि ये वीडियो झूठे, बेबुनियाद और अपमानजनक हैं तथा इन्हें लोगों को गुमराह करने की नीयत से डाला गया, जोकि चर्चा में आने का एक हथकंडा है।

कुमार ने सिद्दीकी से माफी मांगने, उनसे संबंधित सभी वीडियो हटाने और भविष्य में ऐसे वीडियो डालने से बचने को कहा है।

नोटिस में सिद्दीकी से कहा गया है कि अगर तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब नहीं दिया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई पुलिस भी अपने, महाराष्ट्र सरकार और मंत्री आदित्य ठाकरे के खिलाफ मानहानिकारक, लोगों को गुमराह करने वाले और जानबूझकर अपमान करने से संबंधित विभिन्न पोस्ट के लिए सिद्दीकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है।

यहां की एक अदालत ने तीन नवंबर को सिद्दीकी को अग्रिम जमानत दे दी थी और उसे जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था।

गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को उपनगरीय बांद्रा में अपने घर में मृत मिले थे। राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को उनकी मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी