अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी ने भारत को 223 रन की बढत दिलाई

अक्षर पटेल के 84 और मोहम्मद शमी के 37 रन की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 400 रन बनाकर 223 रन की बढत ले ली . अक्षर और शमी ने नौवें विकेट के लिये 52 रन की साझेदारी की .

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

नागपुर, 11 फरवरी : अक्षर पटेल के 84 और मोहम्मद शमी के 37 रन की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 400 रन बनाकर 223 रन की बढत ले ली . अक्षर और शमी ने नौवें विकेट के लिये 52 रन की साझेदारी की . भारत ने कल के स्कोर सात विकेट पर 321 रन से आगे खेलना शुरू किया . रविंद्र जडेजा कल के ही स्कोर 70 रन पर टॉड मरफी को अपना विकेट गंवा बैठे . पिच में तीसरे दिन भी बहुत बदलाव नहीं देखा गया और धीमी पिच पर बल्लेबाजों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई .

भारतीय पारी का अंत होते ही लंच ब्रेक ले लिया गया . शमी को नाथन लियोन की गेंद पर स्कॉट बोलैंड ने छह के स्कोर पर जीवनदान दिया . इसके बाद शमी ने आस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मरफी को तीन छक्के लगाये . उन्होंने पहले मिडविकेट पर स्लॉग स्वीप खेला, इसके बाद लांग आफ में स्ट्रेट ड्राइव लगाया और फिर ला़ंग आन पर छक्का जड़ा . यह भी पढ़ें : IND vs AUS 1st Test Day 3: शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ के हुक स्टेप पर झूमें विराट कोहली और रवींद्र जडेजा, देखें वीडियो

उनकी आक्रामक पारी के दम पर 50 रन की साझेदारी महज 65 मिनट में बन गई . पटेल ने शमी को ही ज्यादा स्ट्राइक लेने दी . शमी चौथा छक्का लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे . इसके बाद पटेल ने मरफी को अपनी पारी का पहला छक्का लगाया . आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पटेल को बोल्ड करके भारतीय पारी का अंत किया .

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट