देश की खबरें | अखिलेश यादव ने मानव-पशु संघर्ष को नियंत्रित करने में विफल रहने पर की उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में मानव-पशु संघर्ष को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए भाजपा सरकार पर हमला करते हुए यह कार्य विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को सौंप देने का सुझाव दिया।

लखनऊ (उप्र), 19 सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में मानव-पशु संघर्ष को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए भाजपा सरकार पर हमला करते हुए यह कार्य विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को सौंप देने का सुझाव दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने संवाददाता सम्मेलन से पहले बहराइच में भेड़ियों के हमले में प्रभावित सातों परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सहायता राशि दी।

यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं और आवारा पशुओं के कारण लोग जान गंवा रहे हैं। हमने देखा है कि जंगल से सटे इलाकों में लोग तेंदुए और बाघों द्वारा मारे जा रहे हैं। बहराइच में लोग सियार/भेड़ियों के हमलों से आतंकित हैं। सरकार अब भी गंभीर नहीं है।’’

हाल में एक मुठभेड़ के बाद चर्चा में आए पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) पर कटाक्ष करते हुए यादव ने कहा, ‘‘आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए एक एसटीएफ बनाया जाना चाहिए। या फिर (इस) एसटीएफ को सियार की समस्या के समाधान का काम दिया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि जानवरों को मारने के बजाय उनके जंगलों की अवैध कटाई रोकी जानी चाहिए।

यादव ने दावा किया कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से बड़े पैमाने पर जंगल काटे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए बुलडोजर की मानसिकता से ऊपर उठना होगा। आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया था। उस नोडल अधिकारी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है? आवारा पशुओं की समस्या के प्रबंधन के लिए दिए गए भारी भरकम फंड का क्या हुआ।"

यादव ने मांग की कि बहराइच में भेड़ियों के हमले में मारे गए बच्चों के परिजनों को सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जानी चाहिए तथा घायलों को एक लाख रुपये दिए जाने चाहिए।

यादव ने संवाददाता सम्मेलन से पहले बहराइच में भेड़ियों के हमले में प्रभावित सातों परिवारों से मुलाकात की और हमलों में मारे गये सात परिवारों को 50-50 हजार तथा घायलों को 25-25 हजार रुपये की सहायता दी।

जुलाई के मध्य से छह भेड़ियों के झुंड ने बहराइच के कई गांवों के निवासियों को आतंकित कर रखा है। बहराइच के महसी तहसील में घाघरा नदी के कछार में स्थित 50 गांवों के हजारों नागरिक भेड़ियों के हमलों से दहशत में हैं। भेड़ियों के हमलों से 17 जुलाई से अबतक सात बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब तीन दर्जन लोग भेड़िए अथवा अन्य जानवरों के हमलों से घायल हुए हैं।

ऑपरेशन भेड़िया अभियान के तहत पांच भेड़ियों को पकड़ लिया गया है, जबकि छठे भेड़िये की तलाश जारी है।

चंदन जफर सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\