देश की खबरें | अखिलेश ने संगम में डुबकी लगाई, उपमुख्यमंत्री बोले- ‘देर आए दुरुस्त आए’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रयागराज में संगम में आस्था की डुबकी लगाई और ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने महाकुम्भ मेले में एक शिविर में स्थापित मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

महाकुम्भ नगर, (उप्र), 26 जनवरी समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रयागराज में संगम में आस्था की डुबकी लगाई और ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने महाकुम्भ मेले में एक शिविर में स्थापित मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

इस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तंज करते हुए कहा कि ‘‘देर आए दुरुस्त आए।’’

यहां अखिलेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज गणतंत्र दिवस के अवसर में मुझे संगम में 11 डुबकी लगाने का मौका मिला। भगवान से कामना की कि लोगों के बीच सौहार्द एवं सद्भाव बना रहे और वे सहनशीलता के साथ आगे बढ़ें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह (महाकुंभ) एक बड़ा आयोजन है। जब सपा की सरकार थी, उस समय हमें महाकुंभ आयोजित कराने का मौका मिला था। उस समय हमने कम संसाधन में महाकुंभ आयोजित किया था।’’

अखिलेश ने कहा, ‘‘यहां तीन नदियां मिलती हैं-गंगा, यमुना और सरस्वती, जो हमें प्रेरणा देती हैं कि हमें मिलकर रहना चाहिए। लोग यहां बिना प्रचार के अपनी व्यक्तिगत आस्था से आते हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग व्यवस्था के लिहाज इसे अब तक का सबसे अच्छा कुंभ बता रहे हैं, सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘भाजपा वालों के लिए यही कहना है कि कुम्भ में आएं, तो सहनशीलता के साथ स्नान करें, क्योंकि लोग यहां दान-पुण्य के लिए आते हैं, किसी ‘वाटर स्पोर्ट्स’ के लिए नहीं।’’

इस बीच, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस पर तंज करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘अखिलेश यादव जी, देर आए दुरुस्त आए। हरिद्वार में गंगा स्नान और महाकुंभ स्नान के बाद उम्मीद है कि अब आस्था को चोट पहुंचाने वाले बयानों से बचेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महाकुंभ की विशेषता अनेकता में एकता है। जो सपाई और कांग्रेसी अब भी महाकुंभ को लेकर मानसिक और दृष्टि दोष से ग्रसित हैं, वे इलाज कराएं या न कराएं, पर महाकुंभ स्नान जरूर करें।’’

अखिलेश यादव ने संगम स्नान के बाद ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। उन्होंने मेला क्षेत्र में एक शिविर में स्थापित ‘नेता जी’ मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

श्री शंकराचार्य शिविर, ज्योतिर्मठ, बद्रिकाश्रम के प्रभारी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘अखिलेश यादव ने महाराज श्री का दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज श्री ने उन्हें रुद्राक्ष की माला और प्रसाद दिया। अखिलेश यादव ने यज्ञशाला की परिक्रमा भी की।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी