देश की खबरें | अखिलेश ने नीतीश से की भाजपा से नाता तोड़ने की अपील, जद(यू) ने किया पलटवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल (यूनाइटेड) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव का वह बयान शुक्रवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की केंद्र सरकार से समर्थन वापस लेने की अपील की है।

पटना, 11 अक्टूबर जनता दल (यूनाइटेड) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव का वह बयान शुक्रवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की केंद्र सरकार से समर्थन वापस लेने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने राज्य की भाजपा सरकार पर जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने से रोकने का आरोप लगाते हुए कुमार से भाजपा से समर्थन वापस लेने का आग्रह किया है।

जद(यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने एक बयान में कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, “जेपी (जयप्रकाश नारायण) के नाम पर राजनीति करने वाले अखिलेश यादव ने विचित्र टिप्पणी की है, लेकिन वह कभी भी उस दिवंगत नेता के सिद्धांतों की परवाह नहीं करते हैं जिसने जीवन भर वंशवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी।”

उल्लेखनीय है कि यादव ने आरोप लगाया था कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने उन्हें लखनऊ में नजरबंद कर दिया है और वह उन्हें जेपी के नाम पर बने एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र जाने से "रोकना" चाहती है।

जद(यू) के प्रवक्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी "एक परिवार के चंगुल में है" और इसलिए यादव को "जेपी की विरासत को याद दिलाने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए।”

प्रसाद ने यादव के बयान का समर्थन करने के लिए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की भी आलोचना की और कहा कि " “इसी कांग्रेस ने जेपी और उनके समर्थकों को अनगिनत दुख दिए थे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट