देश की खबरें | मानहानि के मामले में रमानी को दोषमुक्त करने के आदेश को अकबर ने चुनौती दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री एम. जे. अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी को दोषमुक्त करने के निचली अदालत के फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।
नयी दिल्ली, 24 मार्च पूर्व केंद्रीय मंत्री एम. जे. अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी को दोषमुक्त करने के निचली अदालत के फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।
रमानी द्वारा अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद अकबर ने रमानी के विरुद्ध आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था।
उच्च न्यायालय में दायर अकबर की याचिका पर बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता सुनवाई करेंगी।
निचली अदालत ने 17 फरवरी को रमानी को इस आधार पर दोषमुक्त किया था कि किसी महिला को कई दशक बाद भी किसी भी मंच से अपनी बात कहने का अधिकार है।
अदालत ने अकबर की याचिका को यह कहकर खारिज कर दिया था कि रमानी के खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं होते।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)