जरुरी जानकारी | आकाश एयर की पहली उड़ान जून में शुरू होगीः सीईओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राकेश झुनझुनवाला-प्रवर्तित एयरलाइन 'आकाश एयर' ने इस साल जून से अपना वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने की संभावना जताई है।

हैदराबाद, 26 मार्च राकेश झुनझुनवाला-प्रवर्तित एयरलाइन 'आकाश एयर' ने इस साल जून से अपना वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने की संभावना जताई है।

आकाश एयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने 'विंग्स इंडिया 2022' सम्मेलन के एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जून के महीने में एयरलाइन की पहली वाणिज्यिक उड़ान शुरू हो जाने की उम्मीद है।

दुबे ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम सभी नियामकीय शर्तों को पूरा करने और परिचालन के लाइसेंस के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने शुक्रवार को आयोजित इस चर्चा सत्र में कहा कि अगले पांच वर्षों में एयरलाइन के पास 72 विमानों का बेड़ा खड़ा हो जाने की उम्मीद है। परिचालन शुरू होने के पहले 12 महीनों में उसकी योजना 18 विमानों का बेड़ा तैयार करने की है और उसके बाद हर साल एयरलाइन 12-14 विमानों को जोड़ती जाएगी।

दुबे ने कहा, ‘‘हम उड़ानें शुरू करने और पूरी गर्मजोशी से लोगों की सेवा करने के लिए बेहद रोमांचित हैं।’’

शुरुआती दौर में आकाश एयर की उड़ानें मेट्रो महानगरों से टियर-2 एवं टियर-3 शहरों के लिए ही होंगी। इसके अलावा महानगरों के बीच भी उड़ानें संचालित की जाएंगी।

भारतीय विमानन क्षेत्र की इस नई एयरलाइन को अक्टूबर 2021 में नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हवाई परिचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू