जरुरी जानकारी | आकाश एयर 10 दिसंबर से विशाखापत्तनम-बेंगलुरु मार्ग पर उड़ान सेवा शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन कंपनी आकाश एयर ने 10 दिसंबर से बेंगलुरु से विशाखापत्तनम के लिए सेवाएं शुरू करने की की घोषणा की है। इस उड़ान के साथ अगस्त में परिचालन शुरू करने वाली इस एयरलाइन के नेटवर्क में यह 10वां गंतव्य होगा।

मुंबई, 18 नवंबर विमानन कंपनी आकाश एयर ने 10 दिसंबर से बेंगलुरु से विशाखापत्तनम के लिए सेवाएं शुरू करने की की घोषणा की है। इस उड़ान के साथ अगस्त में परिचालन शुरू करने वाली इस एयरलाइन के नेटवर्क में यह 10वां गंतव्य होगा।

एयरलाइन ने हाल ही में 26 नवंबर से बेंगलुरु और पुणे के बीच दोहरी दैनिक उड़ानों और 10 दिसंबर से इस मार्ग पर तीसरा फेरा शुरू करने की घोषणा की।

आकाश एयर ने शुक्रवार को कहा कि अधिक मांग के चलते वह 17 दिसंबर को तीसरा फेरा शुरू करके बेंगलुरु-अहमदाबाद के बीच संपर्क सुविधा को और बढ़ा रही है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि कंपनी बेंगलुरु-विशाखापत्तनम मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें शुरू करेगी। इसमें पहला फेरा 10 दिसंबर और दूसरा फेरा 12 दिसंबर से शुरू होगा।

बयान के अनुसार, इन सेवाओं की शुरुआत के साथ, आकाश एयर अब बेंगलुरु से आठ शहरों - मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि, गुवाहाटी, पुणे और विशाखापत्तनम को जोड़ने वाली 24 दैनिक उड़ानों के लिये सेवाएं देगी।

आकाश एयर को दिसंबर के मध्य तक 10 शहरों में कुल चौदह मार्गों पर 450 से अधिक साप्ताहिक उड़ानों को पार करने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू