खेल की खबरें | अजितेष संधू एशियाई टीम क्वालीफाइंग स्कूल में संयुक्त पांचवें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अजितेष संधू अंतिम लम्हों में डबल बोगी और बोगी करने के बावजूद एशियाई टूर क्वालीफाइंग स्कूल के अंतिम चरण के तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।

हुआ हिन (थाईलैंड), 19 अप्रैल अजितेष संधू अंतिम लम्हों में डबल बोगी और बोगी करने के बावजूद एशियाई टूर क्वालीफाइंग स्कूल के अंतिम चरण के तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।

पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे संधू ने अब तक तीन दौर में 63, 70 और 68 के स्कोर से कुल 12 अंडर का स्कोर बनाया है।

क्वालीफायर हुआ हिन के लेक ब्यू रिसॉर्ट एवं गोल्फ क्लब के दो कोर्स- ए एवं बी कोर्स तथा सी एवं डी कोर्स में खेले जा रहे हैं।

अन्य भारतीयों में करणदीप कोच्चर (67-73-69) और आर्यन रूपा आनंद (69-71-69) दोनों चार अंडर के स्कोर स्कोर से संयुक्त 45वें स्थान पर हैं।

अर्जुन शर्मा (70) संयुक्त 96वें, पुखराज सिंह गिल (71) संयुक्त 110वें, अंशुल कबटियाल (73) और एस चिकारंगप्पा (73) संयुक्त 123वें, राशिद खान (74) और हनी बैसोया (72) संयुक्त 130वें स्थान पर हैं।

शीर्ष 35 खिलाड़ियों का अगले साल के लिए टूर कार्ड मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\