देश की खबरें | अजित पवार ने महाराष्ट्र के वित्त एवं योजना मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आठ अन्य नेताओं के साथ शपथ लेने के लगभग दो सप्ताह बाद शुक्रवार को राज्य के वित्त एवं योजना मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
मुंबई, 14 जुलाई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आठ अन्य नेताओं के साथ शपथ लेने के लगभग दो सप्ताह बाद शुक्रवार को राज्य के वित्त एवं योजना मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
एक बयान में कहा गया कि विभागों की आधिकारिक घोषणा से पहले ही उन्हें वित्त और योजना विभाग के दो सचिवों ने सूचना दी।
उनका नया कार्यालय ‘मंत्रालय’ की पांचवीं मंजिल पर होगा, जो उपमुख्यमंत्री के कार्यालय के तौर पर भी काम करेगा।
शरद पवार द्वारा स्थापित पार्टी से अलग होने के बाद, अजित पवार और आठ अन्य राकांपा नेताओं ने दो जुलाई को मंत्री पद की शपथ ली थी और शुक्रवार को उनके विभागों का बंटवारा किया गया।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, धनंजय मुंडे को कृषि विभाग दिया गया है, जबकि दिलीप वाल्से-पाटिल नये सहकारिता मंत्री होंगे।
बयान के अनुसार, मंत्री बने अन्य राकांपा नेताओं में हसन मुशरिफ को चिकित्सा शिक्षा, छगन भुजबल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, धर्मराव अत्राम को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, संजय बनसोडे को खेल, अदिति तटकरे को महिला और बाल विकास तथा अनिल पाटिल को राहत, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)