जरुरी जानकारी | अजीत कुमार सक्सेना ने मॉयल के प्रमुख का पद संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की मॉयल ने अजीत कुमार सक्सेना को अपना चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया है।

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की मॉयल ने अजीत कुमार सक्सेना को अपना चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया है।

इससे पहले कंपनी की निदेशक (मानव संसाधन) उषा सिंह को 31 अक्टूबर, 2022 को एमपी चौधरी की सेवानिवृत्ति के बाद चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा, ‘‘सिंह अब मॉयल की सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) नहीं हैं।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘सक्सेना को उनके नियुक्ति की तारीख से सेवानिवृत्ति की तारीख यानी 31 दिसंबर, 2025 तक या अगले आदेश आने तक के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।’’

उन्होंने बृहस्पतिवार को कंपनी के सीएमडी का पदभार संभाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

AAP नेतृत्व को आत्ममंथन की जरूरत, 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP का हमला

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू