देश की खबरें | अजय सिंह फिर भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष चुने गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वतमान अजय सिंह बुधवार को हुए भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के चुनावों में फिर अध्यक्ष चुने गये जिन्होंने आशीष शेलार को 37-27 मतों के अंतर से शिकस्त दी।

नयी दिल्ली, तीन फरवरी निर्वतमान अजय सिंह बुधवार को हुए भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के चुनावों में फिर अध्यक्ष चुने गये जिन्होंने आशीष शेलार को 37-27 मतों के अंतर से शिकस्त दी।

गुरूग्राम के एक होटल में हुए चुनावों का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) के पर्यवेक्षक की मौजूदगी में किया गया। स्पाइसजेट एयरलाइंस के चेयरमैन सिंह के साथ अब नये महासचिव असम के हेमंत कुमार कलीता होंगे।

कलीता महाराष्ट्र के जे कोहली की जगह लेंगे जिन्होंने चुनावों से पहले शेलार को अपना समर्थन देने के बाद पद के लिये चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।

खेल मंत्रालय के पर्यवेक्षक के साथ चुनावी प्रक्रिया की देखरेख के लिये एआईबीए पर्यवेक्षक - यूरी जायतेसव - भी उपस्थित थे।

चुनावों को पिछले साल सितंबर में कराया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए दो बार स्थगित कर दिया गया।

पिछले महीने उत्तर प्रदेश राज्य मुक्केबाजी संघ द्वारा याचिका दायर किये जाने के बाद यह मामला दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंचा।

इसके बाद बीएफआई ने चुनावों और अपनी छठी सालाना आम बैठक के लिये तीन फरवरी की तारीख तय की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी