देश की खबरें | रेलवे लाइन के किनारे झुग्गियां हटाने से पहले इनके पुनर्वास के लिये अजय माकन पहुचे न्यायालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रेलवे लाइन के किनारे बनी झुग्गियों को हटाने से पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था कराने के लिये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने उच्चतम न्यायालय में एक आवेदन दायर किया है।
नयी दिल्ली, 11 सितंबर दिल्ली में रेलवे लाइन के किनारे बनी झुग्गियों को हटाने से पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था कराने के लिये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने उच्चतम न्यायालय में एक आवेदन दायर किया है।
शीर्ष अदालत ने 31 अगस्त को एक फैसले में दिल्ली में रेलवे लाइन के किनारे बनी 48,000 झुग्गियों को तीन महीने के अंदर हटाने का निर्देश दिया था। न्यायालय ने कहा था कि इस आदेश पर अमल में किसी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं हो।
यह भी पढ़े | Kangana Ranaut Vs Shiv Sena: शिवसेना सांसद संजय राउत को धमकी देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार.
माकन द्वारा दायर इस आवेदन में रेलवे, दिल्ली सरकार और दिल्ली शहरी आवास सुधार बोर्ड को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि इन झुग्गियों को हटाने से पहले यहां रहने वालों को अन्यत्र बसाया जाये।
आवेदन में रेल मंत्रालय, दिल्ली सरकार और दिल्ली शहरी आवास सुधार बोर्ड को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि इस मामले में दिल्ली स्लम और जेजे पुनर्वास नीति 2015 और झुग्गियों को हटाने संबंधी प्रोटोकाल का अक्षरश: पालन किया जाये।
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: नेशनल हाईवे-2 पर महिला पुलिस अफसर और दो अन्य की सड़क दुर्घटना में हुई मौत.
अधिवक्ता अमन पंवार और नितिन सलूजा के माध्यम से दायर आवेदन में कहा गया है कि न्यायालय के 31 अगस्त के आदेश के बाद रेल मंत्रालय ने झुग्गियां गिराने के लिये नोटिस जारी किये हैं और इसके लिये 11 और 14 सितंबर को अभियान चलाया जायेगा।
आवेदन में कहा गया है कि झुग्गी बस्तियों को हटाने से पहले इनकी आबादी का सर्वे और पुनर्वास करने के बारे में भारत सरकार और दिल्ली सरकार की तमाम नीतियों का पालन नहीं किया गया है और न ही इस तथ्य को न्यायालय के संज्ञान में लाया गया।
आवेदन में कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुये कहा गया है कि इस परिस्थिति में पहले पुनर्वास की व्यवस्था के बगैर ही इन झुग्गियों को गिराना बहुत ही जोखिम भरा होगा क्योंकि इनमें रहने वाली ढाई लाख से ज्यादा की आबादी को अपने आवास और आजीविका की तलाश में दूसरी जगह भटकना होगा।
आवेदन में कहा गया है कि चूंकि इस मामले में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले किसी भी तरह से पक्षकार नहीं थे और ऐसी स्थिति में उनसे संबंधित दस्तावेज न्यायालय के समक्ष नहीं लाये जा सके।
आवेदन में 1986 की संविधान पीठ के फैसले का हवाला दिया है जिसमे कहा गया था कि फुटपाथ और सार्वजनिक संपत्तियों पर अपनी जिंदगी बरस कर रहे लोगों को अपना पक्ष रखने से वंचित करना न्यायोचित नहीं होगा।
अजय माकन और सह आवेदक कैलाश पंडित ने कहा कि वे प्रभावित आबादी को बेदखल करने से पहले इनके पुनर्वास की व्यवस्था के अनुरोध के साथ इस मामले में अतिरिक्त निर्देशों के लिये यह आवेदन दायर कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)