देश की खबरें | एआईयूडीएफ विधायक फणीधर तालुकदार देंगे इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी एआईयूडीएफ विधायक फणीधर तालुकदार ने रविवार को कहा कि वह अगले सप्ताह सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा देंगे।

गुवाहाटी, 29 अगस्त विपक्षी एआईयूडीएफ विधायक फणीधर तालुकदार ने रविवार को कहा कि वह अगले सप्ताह सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा देंगे।

तालुकदार कांग्रेस के रूपज्योति कुर्मी और सुशांत बोरगोहेन के बाद इस्तीफा देने वाले और भाजपा का हिस्सा बनने वाले तीसरे विधायक हैं।

उन्होंने विस्तृत जानकारी दिए बिना संवाददाताओं से कहा, "मैंने अपनी पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं एक सितंबर को भाजपा में शामिल होऊंगा।"

तालुकदार ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) से पहली बार विधायक बने हैं। वह भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, और पहले के विधानसभा चुनावों में कई बार इस सीट से असफल रहे हैं।

एआईयूडीएफ उम्मीदवार के रूप में, उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन में सहयोगी असम गण परिषद के उम्मीदवार रंजीत डेका को हराया था, जो पार्टी के एकमात्र हिंदू विधायक बने, जिनके पास मुख्य रूप से मुस्लिम आधार है।

तालुकदार के इस्तीफे के बाद 126 सदस्यीय सदन में एआईयूडीएफ की संख्या घटकर 15 रह जाएगी।

वर्तमान में, भाजपा के पास 60 विधायक हैं, लेकिन प्रभावी संख्या 59 है, क्योंकि केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अभी तक विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है।

सत्तारूढ़ गठबंधन में सहयोगी अगप के नौ और यूपीपीएल के पांच विधायक हैं। कांग्रेस विधायकों की संख्या 27 है।

अब छह सीटों पर उपचुनाव होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू