Airtel एक्स्ट्रीम के ग्राहकों की संख्या 20 लाख के पार पहुंची

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के वीडियो मंच एयरटेल एक्स्ट्रीम की सुविधा लेने वाले ग्राहकों की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई है. एयरटेल ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी.

एयरटेल ( Photo Credits: Wikimedia Commons)

नयी दिल्ली, 13 जून : दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के वीडियो मंच एयरटेल एक्स्ट्रीम की सुविधा लेने वाले ग्राहकों की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई है. एयरटेल ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी. कंपनी एयरटेल एक्स्ट्रीम के जरिये ग्राहकों को एक जगह पर नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, होस्टर जैसे ओटीटी (ओवर-द-टॉप) मंचों की सुविधा उपलब्ध कराती है.

एयरटेल डिजिटल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आदर्श नायर ने कहा, ‘‘हम भारत में तेजी से बढ़ते ओटीटी मंचों में से एक है. देश में हमारे ग्राहकों की संख्या 20 लाख पर पहुंच गई है.’’ उन्होंने कहा कि एयरटेल एक्स्ट्रीम ओटीटी सामग्री प्रदाताओं और ग्राहकों के समक्ष आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए अच्छी स्थिति में है. यह भी पढ़ें : LIGHTYEAR ZERO: दुनिया की पहली सोलर कार, 1 बार की चार्जिंग-7 महीने तक राईडिंग, धूप से दौड़ती ये गाड़ी

दूरसंचार कंपनी के अनुसार उसके मंच पर ग्राहकों की संख्या में वृद्धि का कारण घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय सामग्री पर अधिक जोर देना है.

Share Now

संबंधित खबरें

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड