ताजा खबरें | उड़ान योजना के तहत सभी 529 मार्गों पर विमानों का परिचालन जारी: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने सोमवार को बताया कि उड़ान योजना के तहत 529 में से किसी भी मार्ग को रद्द नहीं किया गया है और सभी मार्गों पर परिचालन जारी है।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी सरकार ने सोमवार को बताया कि उड़ान योजना के तहत 529 में से किसी भी मार्ग को रद्द नहीं किया गया है और सभी मार्गों पर परिचालन जारी है।

नागरिक विमानन राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने राज्यसभा को प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने पूरक प्रश्नों के जवाब में यह भी बताया कि नए मार्गों की शुरूआत के लिए नीलामी प्रक्रिया होती है, जिसमें एयरलाइन कंपनियां शामिल होती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन पहले से ही किसी भी एयरलाइन को कोई भी मार्ग नहीं दिया जाता है।’’

उन्होंने बताया कि निविदा प्रक्रिया के भी निश्चित नियम होते हैं, जिनका एयरलाइन कंपनियों को पालन करना होता है।

सिंह ने एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि शिरडी हवाईअड्डा महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत आता है, यह केंद्र सरकार के अंतर्गत नहीं आता।

कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने पूछा था कि शिरडी में हवाईअड्डा बना है लेकिन वहां समुचित सुविधाएं नहीं हैं जबकि वहां देश के विभिन्न हिस्सों से लोग जाते हैं।

सिंह ने बताया कि पुणे के नए टर्मिनल का काम पूरा होने के बाद उसकी शुरुआत की जाएगी, लेकिन फिलहाल वहां काम चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\