देश की खबरें | दिल्ली में फिर बिगड़ी वायु गुणवत्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में एक दिन पहले हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार के बाद रात में फिर से हवा जहरीली हो गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में कुछ खास राहत की संभावना नहीं है।

नयी दिल्ली, 20 नवंबर दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में एक दिन पहले हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार के बाद रात में फिर से हवा जहरीली हो गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में कुछ खास राहत की संभावना नहीं है।

राष्ट्रीय राजधानी का सोमवार शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 रहा जबकि रविवार को एअक्यूआई 301 दर्ज किया गया था।

दिल्ली में शनिवार को एक्यूआई 319, शुक्रवार को 405 और बृहस्पतिवार को 419 रहा था। वहीं गाजियाबाद में 321, गुरुग्राम में 261, ग्रेटर नोएडा में 318, नोएडा में 331 और फरीदाबाद में 329 एक्यूआई दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 और 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’, 401 और 450 के बीच ‘‘गंभीर’’ और 450 से ऊपर को ‘‘अति गंभीर’’ माना जाता है।

केंद्र सरकार ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में हवा की अनुकूल गति के कारण वायु गुणवत्ता में हुए सुधार के बाद क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के चौथे चरण के तहत लगाए गए प्रतिबंधों को रद्द करने का आदेश दिया था।

एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर से सभी आपातकालीन कदमों को रद्द करने का आदेश दिया जिनके तहत केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस (भारत स्टेज)-छह वाहनों के दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होती है।

जीआरएपी के चौथे चरण में केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी गई थी जबकि बाकी सभी मध्यम एवं भारी माल वाहक वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया था।

सीएक्यूएम के ताजा आदेश के अनुसार, गैर-आवश्यक निर्माण कार्य, खनन, स्टोन क्रशर और डीजल जेनरेटर पर प्रतिबंध सहित जीआरएपी के चरण एक, दो और तीन के तहत अन्य सभी प्रतिबंध जारी रहेंगे।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए और प्रदूषण नियंत्रण उपायों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि दिवाली से ठीक पहले बारिश और अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण हवा की गुणवत्ता में जो सुधार हुआ था, लेकिन लोगों द्वारा पटाखे फोड़ने से इस पर असर पड़ा है।

मंत्री ने पुष्टि की कि जीआरएपी के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के तहत राजधानी में प्रतिबंध जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बीएस-तीन पेट्रोल और बीएस-चार डीजल वाहनों पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा।

मंत्री ने कहा, ''यदि स्थिति में सुधार जारी रहा तो हम इन प्रतिबंधों का दोबारा आकलन करेंगे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस