देश की खबरें | दिवाली के दिन दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति ‘गंभीर’ हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में दिवाली के दिन शनिवार को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई और वातावरण में मौजूद ‘पीएम 2.5’ के स्तर में 32 फीसदी हिस्सेदारी पराली जलाए जाने की रही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 नवंबर दिल्ली में दिवाली के दिन शनिवार को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई और वातावरण में मौजूद ‘पीएम 2.5’ के स्तर में 32 फीसदी हिस्सेदारी पराली जलाए जाने की रही।

इसके साथ ही हवा की गति मंद होने के कारण स्थिति ज्यादा खराब हो रही है क्योंकि ऐसी स्थिति में प्रदूषण कण जमा हो जाते हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2361 नए केस पाए गए, 29 की मौत: 14 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली ‘सफर’ के मुताबिक अगर स्थानीय स्तर पर भी वायु प्रदूषण में थोड़ी बढ़ोतरी हुई तो रविवार और सोमवार को बहुत बुरा असर हो सकता है।

सफर के अनुसार अगर स्थानीय स्तर पर प्रदूषक कणों का उत्सर्जन हुआ तो शनिवार देर रात एक बजे से रविवार सुबह छह बजे के बीच पीएम 10 और पीएम 2.5 उच्चतम स्तर तक पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़े | Diwali 2020: सीएम अरविंद केजरीवाल अक्षरधाम मंदिर में करेंगे सामूहिक लक्ष्मी पूजन, यहां देखें लाइव प्रसारण.

इससे पहले, ‘सफर’ का आकलन था कि यदि दिवाली पर पटाखे नहीं जलाए गए तो दिल्ली की हवा में ‘पीएम 2.5’ कणों की मात्रा पिछले चार साल के मुकाबले सबसे कम रह सकती है।

शहर में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 369 दर्ज किया गया।

दिल्ली में चौबीस घंटे का औसतन एक्यूआई शुक्रवार को 339 और बृहस्पतिवार को 314 था।

फरीदाबाद में एक्यूआई 323, गाजियाबाद में 412, नोएडा में 362, ग्रेटर नोएडा में 350 और गुरुग्राम में 338 दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से कहा गया है कि इस साल दिवाली के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की गति बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार होने के आसार हैं।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को हल्की बारिश भी हो सकती है।

उन्होंने कहा, “दिवाली के बाद हवा की गति बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। रविवार को हवा की अधिकतम गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।”

आईएमडी के पर्यावरण अनुसंधान केंद्र के प्रमुख वी के सोनी ने कहा कि हवा नहीं चलने और पटाखों के कारण दिवाली की रात वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में जा सकती है।

उन्होंने कहा कि 16 नवंबर को वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Malegaon Mayor Election 2026: मालेगांव मेयर चुनाव में इस्लाम पार्टी की बड़ी जीत, नसरीन शेख चुनी गईं मेयर, समाजवादी पार्टी के शान-ए-हिंद निहाल अहमद बनी डिप्टी मेयर

Ladki Bahin Yojana e-KYC Update: लाडकी बहन योजना को लेकर ई-केवाईसी सुधार के लिए पोर्टल फिर से खुला, त्रुटियां कैसे सुधारें; स्टेप-बाय-स्टेप जानें पूरी प्रक्रिया

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\