देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता अभी भी 'खराब'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गयी, हालांकि, केंद्र सरकार की एजेंसियों का कहना है कि हवा चलने की गति अनुकूल होने के कारण इसमें कुछ सुधार की संभावना है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गयी, हालांकि, केंद्र सरकार की एजेंसियों का कहना है कि हवा चलने की गति अनुकूल होने के कारण इसमें कुछ सुधार की संभावना है।

शहर का पिछले 24 घंटों में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 296 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को यह 283 था जबकि बुधवार एवं मंगलवार को यह क्रमश: 211 एवं 171 दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली में प्रदूषण से बचने के लिए सोनिया गांधी राहुल गांधी के साथ गोवा पहुंची.

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता को बेहतर, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब एवं 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता अग्रिम चेतावनी प्रणाली के अनुसार, दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है, हालांकि शुक्रवार को यह खराब श्रेणी में बनी रहेगी और शनिवार को मध्यम श्रेणी में आने की संभावना है।

यह भी पढ़े | Delhi Violence: दिल्ली हिंसा मामलें में शरजील इमाम और उमर खालिद की न्यायिक हिरासत 23 नवंबर तक बढ़ी.

इसने कहा है कि सतह की हवा की दिशा शनिवार को उत्तर पश्चिम और इसकी अधिकतम गति 15 किमी प्रति घंटे हो सकती है । प्रणाली के अनुसार पंजाब, हरियाणा एवं पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को 600 स्थानों पर खेतों में पराली जलाने की घटना की जानकारी मिली है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सफर के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को पीएम 2.5 प्रदूषण के ​लिये पराली का जलना 20 प्रतिशत जिम्मेदार है । बुधवार को यह आठ जबकि मंगलवार को तीन प्रतिशत था ।

सफर का कहना है कि तेज हवा चलने से अगले दो दिन में वायु गुणवत्ता में सुधार होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस था जो पिछले 14 साल में सबसे कम है ।

हवा में ठहराव और तापमान कम होने से प्रदूषक नीचे की ओर आने लगते हैं और फिर अनुकुल गति से हवा चलने से वे बिखर जाते हैं। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\