देश की खबरें | दिल्ली में लगातार आठवें दिन ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही वायु गुणवत्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में जहरीली हवा का प्रकोप जारी है और रविवार को लगातार आठवें दिन वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में जहरीली हवा का प्रकोप जारी है और रविवार को लगातार आठवें दिन वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 329 रहा, जो शनिवार के 24 घंटे के औसत 346 से थोड़ा कम है।

हर घंटे आंकड़े प्रदान करने वाले ‘समीर’ ऐप के अनुसार, शहर के 38 निगरानी स्टेशन में से 23 स्टेशन में एक्यूआई ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड