देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को वायु की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही तथा बारिश के कारण सोमवार को परिस्थिति में सुधार की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को वायु की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही तथा बारिश के कारण सोमवार को परिस्थिति में सुधार की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार शाम को 161 रहा।

गौरतलब है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भू-विज्ञान मंत्रालय के पूर्वानुमान निकाय ‘सफर’ ने कहा, ‘‘दिल्ली का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में है। स्थानीय शुष्क मौसम एवं दक्षिण-पश्चिम हवा के कारण स्थानीय धूल उत्सर्जन से पीएम 10 में इजाफा होगा। रेगिस्तानी इलाके से अतिरिक्त धूल आने की संभावना है।’’

उसने कहा, ‘‘ हवा की दिशा में बदलाव के कारण एक्यूआई में बदलाव हो सकता है। बारिश के कारण अगले 24 घंटों में एक्यूआई में थोड़ा सुधार होगा और फिर से ये मध्यम स्तर पर आ जाएगा।’’

सफर के मुताबिक, रविवार को पराली जलाने की 735 घटनाएं हुईं और पीएम 2.5 में इसका योगदान दो फीसदी रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू