ताजा खबरें | वायु प्रदूषण मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों की समस्या : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने संसद में कहा कि वायु प्रदूषण मुख्य रूप से शहरों में होता है, इसलिए वह शहरी क्षेत्रों में परिवेशी वायु गुणवत्ता की निगरानी पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त सरकार ने संसद में कहा कि वायु प्रदूषण मुख्य रूप से शहरों में होता है, इसलिए वह शहरी क्षेत्रों में परिवेशी वायु गुणवत्ता की निगरानी पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बृहस्पतिवार को एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘वायु प्रदूषण मुख्य रूप से शहरों में होता है। इसलिए सरकार शहरी क्षेत्रों में परिवेशी वायु गुणवत्ता की निगरानी पर ध्यान केंद्रित कर रही है। तदनुसार 28 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों में 465 शहरों को शामिल करते हुए 1243 निगरानी स्टेशन स्थापित किए गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में 24 और दमन व दीव और दादरा व नगर हवेली में दो निगरानी स्टेशन प्रायोगिक आधार पर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा विभिन्न राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में 17 नए निगरानी स्टेशन को मंजूरी दी गई है। हिमाचल प्रदेश और मिजोरम में पांच-पांच, केरल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में दो-दो तथा त्रिपुरा में एक निगरानी स्टेशन को मंजूरी दी गई है।

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में वायु प्रदूषण की निगरानी नहीं करती है, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि यह वहां मौजूद नहीं है।

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) से जुड़े विवेक चट्टोपाध्याय ने कहा, "वायु प्रदूषण एक क्षेत्रीय मुद्दा है और इससे सभी क्षेत्र प्रभावित होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के नजदीक पास द्योग, ताप बिजली घर, और ईंट भट्टे स्थापित किए जाते हैं तथा ग्रामीण घरों में ठोस ईंधन (लकड़ी, कोयला आदि) का इस्तेमाल किया जाता है।"

उन्होंने कहा कि सरकार की वायु प्रदूषण प्रबंधन रणनीति को शहर केंद्रित दृष्टिकोण से बढ़ने तथा सभी क्षेत्रों को इसके दायरे में लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिए, सिर्फ दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार से स्थिति नहीं सुधरेगी, अगर बाहरी क्षेत्रों में वायु प्रदूषण को ठीक से नियंत्रित नहीं किया जाता है।

इंटरनेशनल फोरम फॉर एनवायरनमेंट, सस्टेनेबिलिटी एंड टेक्नोलॉजी (आईफॉरेस्ट) के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) चंद्र भूषण ने कहा कि बहुत सारे उपग्रह आंकड़े और अध्ययन हैं जिनसे पता लगता है कि वायु प्रदूषण शहरी क्षेत्रों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी एक बड़ी समस्या है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू