विदेश की खबरें | वायु प्रदूषण ऑस्टियोपोरोसिस से हड्डियों के नुकसान को और बढ़ा देता है : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वायु में नाइट्रस ऑक्साइड जैसे प्रदूषक तत्वों का स्तर बढ़ने से रजोनिवृत्त हो चुकी महिलाओं की हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 22 फरवरी वायु में नाइट्रस ऑक्साइड जैसे प्रदूषक तत्वों का स्तर बढ़ने से रजोनिवृत्त हो चुकी महिलाओं की हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

अमेरिका स्थित ‘कोलंबिया विश्वविद्यालय मेलमैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ के वैज्ञानिकों ने पाया कि नाइट्रस ऑक्साइड (एनओ) का असर सामान्य महिलाओं की तुलना में रजोनिवृत्त हो चुकी महिलाओं की कटि-कमर के लिए दोगुना हानिकारक होता है।

अलग-अलग प्रदूषक तत्वों पर पूर्व में किये गये अध्ययनों ने वृद्ध व्यक्तियों में अस्थि खनिज घनत्व, ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे और फ्रैक्चर पर प्रतिकूल प्रभाव के संकेत दिये थे।

‘ईक्लिनिकल मेडिसिन’ पत्रिका में प्रकाशित यह नवीनतम शोध, विशेष रूप से रजोनिवृत्त हो चुकी महिलाओं में वायु प्रदूषण और अस्थि खनिज घनत्व के बीच संबंध का पता लगाने वाला तथा हड्डी के परिणामों पर वायु प्रदूषण मिश्रण के प्रभावों का पता लगाने वाला पहला शोध है।

शोधकर्ताओं ने ‘वीमेन्स हेल्थ इनिशिएटिव’ के जरिये संग्रहित आंकड़ों के माध्यम से इसका विश्लेषण किया है। इसमें विभिन्न जातीय समूहों की 1.6 लाख से अधिक महिला सदस्य हैं।

उन्होंने प्रतिभागियों के घर के पते के आधार पर वायु प्रदूषकों (पीएम10, एनओ, एनओटू, और एसओटू) के जोखिम का अनुमान लगाया।

‘कोलंबिया मेलमैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ के एसोसिएट रिसर्च साइंटिस्ट डिड्डिएर प्रादा ने कहा, "हमारे निष्कर्ष इस बात की पुष्टि करते हैं कि सामाजिक आर्थिक या जनसांख्यिकीय कारकों से इतर खराब हवा की गुणवत्ता हड्डियों के नुकसान के लिए एक जोखिम कारक हो सकती है।"

प्रादा ने कहा, "हमारे पास पहली बार यह सबूत मौजूद हैं कि नाइट्रोजन ऑक्साइड, विशेष रूप से, अस्थियों के क्षय में एक प्रमुख कारक की भूमिका निभाते हैं और कटि-कमर इसकी जद में आने वाले अतिसंवेदनशील स्थलों में से एक है।’’

शोधकर्ताओं ने कहा कि ऑस्टियोपोरोसिस पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक प्रभावित करता है और इस बीमारी से पीड़ित एक करोड़ से अधिक अमेरिकियों में 80 प्रतिशत महिलाएं हैं।

शोधकर्तओं के अनुसार, रजोनिवृत्त हो चुकी महिलाओं को इस बीमारी से ज्यादा खतरा होता हैं और आकंड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि 50 वर्ष की उम्र से अधिक की दो में एक महिला की हड्डी ऑस्टियोपोरोसिस के कारण फ्रैक्चर होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)