देश की खबरें | वायु प्रदूषण मामला: न्यायालय ने केंद्र से सीएक्यूएम अधिकारियों को आवास उपलब्ध कराने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के इलाकों में आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

नयी दिल्ली, आठ मई उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के इलाकों में आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं न्यायमित्र अपराजिता सिंह की इस दलील पर गौर किया कि सीएक्यूएम के अध्यक्ष और सदस्यों को राष्ट्रीय राजधानी में उचित आवास हासिल करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पीठ ने कहा, “हम जानते हैं कि बहुत से सरकारी अधिकारियों को दिल्ली में आवास हासिल करने में मुश्किल होती है। हम भारत संघ को निर्देश देते हैं कि वह सीएक्यूएम के अधिकारियों को तीन महीने के भीतर उपयुक्त आवास उपलब्ध कराए।”

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग का गठन सीएक्यूएम अधिनियम, 2021 के तहत किया गया था, जो उसी साल 13 अप्रैल को लागू हुआ था।

वायु गुणवत्ता निगरानी निकाय को एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता से जुड़ी समस्याओं के मामले में बेहतर समन्वय, अनुसंधान, पहचान और समाधान का कार्य सौंपा गया है।

आयोग को क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उसमें सुधार लाने के लिए उपाय करने, निर्देश जारी करने और शिकायतों की जांच करने का अधिकार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\