देश की खबरें | एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव उड़ान का अबू धाबी की ओर मार्ग परिवर्तित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इजराइल के तेल अवीव हवाई अड्डे के पास हुए हवाई हमले के कारण दिल्ली से तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की उड़ान का रविवार को सुरक्षा कारणों से अबू धाबी की ओर मार्ग परिवर्तित किया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार मई इजराइल के तेल अवीव हवाई अड्डे के पास हुए हवाई हमले के कारण दिल्ली से तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की उड़ान का रविवार को सुरक्षा कारणों से अबू धाबी की ओर मार्ग परिवर्तित किया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विमानन कंपनी ने तेल अवीव की उड़ानें छह मई तक निलंबित कर दी हैं।

सूत्रों ने बताया कि यह हमला एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई139 के तेल अवीव में उतरने से एक घंटे से भी कम समय पहले हुआ।

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, "चार मई 2025 को दिल्ली से तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की उड़ान एआई 139 का आज सुबह बेन गुरियन हवाईअड्डे पर हुई घटना के बाद अबू धाबी की ओर मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।

बयान में कहा गया, 'उड़ान को अबू धाबी में सुरक्षित उतारा गया और जल्द ही यह दिल्ली वापस लौटेगी।"

विमानन कंपनी ने कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेल अवीव से उसकी उड़ानें तत्काल प्रभाव से छह मई तक निलंबित रहेंगी।

रविवार को तेल अवीव से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की उड़ान रद्द कर दी गई है।

एयर इंडिया ने कहा कि चार से छह मई के बीच जिन यात्रियों के पास तेल अवीव के लिए वैध टिकट हैं, उन्हें एक बार के लिए अपनी यात्रा की तारीख बदलने की छूट या फिर रद्दीकरण पर पूरा पैसा वापस दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड