देश की खबरें | एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान में हुई अत्यधिक देरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान के यात्रियों को बृहस्पतिवार शाम दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि विमान में तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में छह घंटे से अधिक की देरी हो गई।

नयी दिल्ली, 31 मई सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान के यात्रियों को बृहस्पतिवार शाम दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि विमान में तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में छह घंटे से अधिक की देरी हो गई।

एयरलाइन के एक अधिकारी के अनुसार एआई 183 उड़ान को बृहस्पतिवार को साढ़े तीन बजे रवाना होना था लेकिन उसका समय बदल दिया गया है और अब वह उड़ान शुक्रवार को तीन बजे उड़ान भरेगी।

इस उड़ान के कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इस देरी को लेकर शिकायत की। एक ने कहा कि विमान में वातानुकूलन नहीं था।

पत्रकार श्वेता पुंज ने बृहस्पतिवार रात को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ अगर निजीकरण की कोई कहानी विफल हुई है तो वह एयर इंडिया है। एआई 183 उड़ान में आठ घंटे से अधिक देरी हो गयी, यात्रियों को बिना वातानुकूलन के विमान में चढ़ाया गया। जब उड़ान में कुछ लोग बेहोश हो गये तब यात्रियों उतार दिया गया। यह अमानवीय है।’’

उन्होंने दिल्ली हवाई अड्डे पर बैठे कुछ यात्रियों की तस्वीरें भी साझा की।

एयरलाइन अधिकारी ने कहा कि विमान में तकनीकी समस्या आ गई थी जिसके बाद उसकी जांच की गई।

अधिकारी ने बताया कि अब यह उड़ान शुक्रवार को तीन बजे उड़ान भरेगी।

उन्होंने बताया कि यात्रियों को पूर्ण धन वापसी, निःशुल्क पुनर्निर्धारण और होटल में ठहरने का विकल्प दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\