देश की खबरें | एअर इंडिया पेशाब मामला: एसओपी तैयार करने संबंधी याचिका पर केंद्र, डीजीसीए को नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने उड़ानों में सहयात्री द्वारा पेशाब करने जैसी घटनाओं से निपटने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का केंद्र सरकार, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) और विमानन कंपनियों को निर्देश देने संबंधी एक याचिका पर विचार करने पर सोमवार को सहमति जता दी।

नयी दिल्ली, आठ मई उच्चतम न्यायालय ने उड़ानों में सहयात्री द्वारा पेशाब करने जैसी घटनाओं से निपटने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का केंद्र सरकार, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) और विमानन कंपनियों को निर्देश देने संबंधी एक याचिका पर विचार करने पर सोमवार को सहमति जता दी।

इस मामले में वही महिला यात्री याचिकाकर्ता हैं, जिनके ऊपर गत वर्ष नवम्बर में एअर इंडिया की उड़ान में एक सहयात्री ने पेशाब कर दिया था।

प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला की पीठ ने महिला की याचिका का संज्ञान लिया और केंद्र, डीजीसीए तथा एअर इंडिया सहित सभी विमानन कंपनियों को नोटिस जारी किये।

शीर्ष अदालत ने सुनवाई के दौरान उपस्थित सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से भी एसओपी तैयार करने में मदद की पेशकश की। न्यायालय ने मामले की सुनवाई ग्रीष्मावकाश के बाद जुलाई में करने का निर्णय लिया।

बहत्तर-वर्षीया महिला ने मार्च में एक जनहित याचिका दायर की थी और कहा था कि एअर इंडिया और डीजीसीए के उदासीन रवैये के कारण उसे शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होना पड़ा है।

दिल्ली की एक निचली अदालत ने न्यूयार्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एक उड़ान में महिला पर पेशाब करने वाले सहयात्री शंकर मिश्रा को 31 जनवरी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\